देश को सुधारने वाले नेता/मंत्री, आई. ए. एस. , आई. पी. एस.एवं अधिकारी हनी ट्रैप कांड में फसेंगे तो इस देश का क्या होगा ?

आप स्वयं समझदार है  ? 


🙏🌹....फलाने साहब बड़े IAS ऑफिसर...तेज तर्रार...ईमानदार, कर्मठ...!🌹🙏


और ढिकाने नेताजी, मंत्रीजी, युवा दिलों की धड़कन, विकास के मसीहा, गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले....आदि आदि...!!
और डॉक्टर के बारे में आपसे अक्सर यही सुनता हूँ...लुटेरा डॉक्टर...300 रुपये फीस लेली...1000 रुपये की जांच करवा ली...1500 की दवाई देदी...लूट लिया..मार डाला....!!
सरकारी अस्पताल में 20 रुपैया की गोली बाहर से मंगा ली...लूट लिया...भ्रष्टाचार कर लिया.....!!!
असली भ्रष्टाचार क्या है....यहाँ देखिए...सुंदरियों के साथ रंगरेलियां मनाकर...उन पर करोङो रुपये लुटाते...आपके माननीय मंत्रीजी और आपके चहेते IAS ऑफिसर ही हैं...अब यहाँ ये बताने की जरूरत है कि 1 से 1.5 लाख रुपये महीना की तनखा पाने वाले ये IAS या मंत्री इन सुंदरियों से ब्लैकमैल होकर उन पर करोङों रुपये लुटाने के लिए रात में मजदूरी करके ईमानदारी से पैसा इखट्टा करते होंगे....???
जिन मंत्रियों, IAS, IPS अधिकारियों के स्वागत में,उनकी चरण बंदना में आप लोट लगा रहे होते हो...उनकी ईमानदारी की कमाई के बारे में आप सब भी अच्छे से जानते हो...!! बस अपनी चापलूसी के चलते उनका महिमा मंडन करते नहीं थकते..!


शाम को अपने बंगलों पर लिफाफा इखट्टा करने वाले आपके चहेते ( RTO बैरियर से, जिले की खदानों से, पुलिस थानों से, तमाम शासकीय योजनाओं के ठेकेदारों से, आबकारी विभाग की दारू के ठेकों एवं शराब की दुकानों से, private इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्टर, क्रेशर संचालक, जमीन- मकान की रजिस्ट्री और न जाने कहाँ कहाँ से) सुवह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर देश सेवा का पाठ पढ़ाने वाले, चिकित्सकों और शिक्षकों को अपना काम ईमानदारी से करने की नसीहत देते नजर आते है..!!


उनके गद्दे और तकियों से 100- 200 करोड़ निकलने वाले 40 रुपये की दवाई की शीशी मंगाने वाले डॉक्टर को भ्रष्टाचारी और  5000 रुपये की नौकरी के लिये 10 km साइकिल चलाकर पहुँचने वाले शिक्षक को late होने पर कामचोर बोलते नजर आते है....!!!
नीचे वाली घटना सिर्फ खबर नहीं हैं...बल्कि सवाल है आप सब के लिए...इन लड़कियों के honey trap में कोई सरकारी स्कूल का मास्टर या सरकारी अस्पताल का डॉक्टर क्यों नहीं फसा है...??
ये गरीबों की लड़ाई लड़ते नेताजी और कर्मठ IAS लोग ही काहे फॅसे हैं...?? और ये करोड़ों लुटा रहे थे...तो ये करोङो आ कहाँ से रहे थे....??? निश्चित ही आपका पैसा लुटाया जा रहा था....!!!!
मैं फिर आप लोगों से सवाल करता हूँ...आपने अक्सर देखा होगा...ई सब नेता लोगन को...IAS लोगन को...हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए...स्कूल का निरीक्षण करते हुए...शिक्षक को डांट झपट लगाते हुए...डॉक्टर को हड़काते हुए...कभी कभी तो महीने में दो तीन बार...!! अखवार में येये बड़ा फोटू लगवाते हुए साहिब का.....!
पर क्या कभी आपने देखा है....???
1. RTO बैरियर का निरीक्षण करते हुए.....जबकि सभी को पता है सबसे ज्यादा अवैध बसूली यहीं होती है...और बैरियर प्रभारी बमुश्मिल 3-4 दिन प्रति महीना बैरियर पर आता है...उसके भाड़े के बिठाए प्राइवेट गुंडे कलेक्शन करते हैं....लेकिन वहाँ मंत्री/साहिब का कभी निरीक्षण नहीं होता...!!
2.थाने में 5-5 लाख रुपये लेकर अपराधियों को छोड़ दिया जाता है...पर वहां भी निरीक्षण नहीं...!!
3. दारू के ठेके पर 10 की चीज 100 में बिकती है...सरकार की मानक रेट से 100...200 ऊपर कुछ भी...न tax का koi हिसाब...पर वहाँ निरीक्षण नहीँ..!!
4.खदानों पर कितने डम्पर निकले..कितनी रॉयल्टी जमा हुई...कभी निरीक्षण नहीं..!!
5. ठेकेदारों का निरीक्षण भी सूटकेस जमा होने से पहले तक बस...!!
उपरोक्त और अन्य सभी लिफाफा सर्विस के स्रोत हैं...उनका क्या निरीक्षण...??
बेचारा 5000 कमाने वाला मास्टर, क्या लिफाफा देगा....??? इसीलिए बार बार लगातार निरीक्षण चलता है....फिर अखवार में फोटू भी तो....और फिर मुख्य अतिथि....और देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा का भाषण...!!!😊😊😊
Note: जिस किसी को सरकारी डॉक्टर कमाई का जरिया लगता हो तो उसकी knowledge के लिए बता दूं...अस्पताल का सबसे बड़ा पद होता है सिविल सर्जन....पिछले दिनों सिविल सर्जन का पद 4 डॉक्टर्स को ऑफर किया गया...चारों ने हाथ जोड़कर लेने से मना कर दिया.....जिस देश में ट्रैफिक हवलदार के पद के लिए  लोग सिर पटक कर जान देदें...वहाँ सिविलसर्जन बनने को कोई तैयार नहीं.....!!!
आगे आप सब खुद समझदार है...!!!