# 💄चंद्रयान_2 यह मिशन नींव है भारत के अंतरिक्ष में नए कीर्तिमानों की । 💄#NASA अपने चंद्र मिशन में सफल होने से पहले शायद 8से 10 बार फेल हुआ था। हम पहली बार में चंद्रमा से 2.1 किलोमीटर पहले तक पहुच गए ये #ISRO और हमारे वैज्ञानिकों की बडी कामयाबी है। ऑर्बिटर अभी भी चालू हालत में है और डेटा भेज रहा है। भारत का चंद्रयान 1 का मिशन सिर्फ उतना ही था जितना आज चंद्रयान 2 के लैंडर से संपर्क टूटने के बाद हमारे पास बचा हुआ है। चंद्रयान 1 ने चांद की 3400 से ज्याादा परिक्रमाएं कीं और चंद्रयान 2 भी वह काम बखूबी कर रहा है,और अगले कुछ माह तक 3400 से ज्यादा बार परिक्रमा करेगा। वैज्ञानिकों ने अबकी बार एक लैंडर और रोवर भी मिशन में जोड़कर चंद्रमा की सतह पर पहुचने का लक्ष्य रखा जो कि लैंडर से संपर्क टूटने के कारण संभव नही हो पाया, परंतु अंतरिक्ष में किसी ऐसी जगह पर जाना जहां पहले विश्व का कोई देश न गया हो उसमें ऐसे उतार चढ़ाव आते रहते हैं। किसी भी फ्लाइट का सबसे कठिन काम लैंडिंग होता है वो भी तब जब आप ऐसी जगह पर लैंड करने वाले हों जहाँ कभी कोई न गया हो,सिर्फ तस्वीरों से प्राप्त डेटा से आपने अनुमान लगाया हो और सब कुछ सिमुलेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहारे हो तो कुछ भी संभव है..यह एक दुरूह कार्य था और हम बहुत हद तक सफल रहे अंतिम चरण में समस्याएं आई। चंद्रयान के कारण आज भारत के करोड़ो छात्र स्पेस साइंस के लिए अचानक उत्सुक नजर आ रहे हैं यह मिशन की सफलता है। हममें से कितने लोग लैंडर,रोवर,ऑर्बिटर जैसी शब्दावली से परिचित थे?? यह मिशन नींव है भारत के अंतरिक्ष में नए कीर्तिमानों की । बहुत अच्छा होता यदि चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग हो जाती और रोवर हमें चंद्रमा के वातावरण का अध्ययन कर पाता परंतु हर बार हम जैसा चाहे वैसा नही सकता विशेषकर जब आप स्पेस में हो। यह थोड़े दुःख का समय जरूर हो सकता है वो दुःख इसरो चीफ सीवन के प्रेस कांफ्रेंस में उनकी आवाज में दिखा परंतु यह निराशा का समय नही... तीन लाख चौरासी हजार चार सौ किलोमीटर में से तीन लाख चौरासी हजार तीन सौ अनठानबे किलोमीटर हमने सकुशल तय किया, वह भी पहले प्रयास में..हमने साइकिल और बैलगाड़ी से रॉकेट के पुर्जे ढोने से शुरुवात की और आज अंतरिक्ष के विविध क्षेत्रों में हैं... # ISRO के समस्त वैज्ञानिकों को इस भगीरथ प्रयास के लिए बधाइयाँ और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।💄💄संकलनकर्ता💄💄: 🙏 प्रवेश श्रीवास्तव 🙏
क्या इसरो अंतरिक्ष में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा !