पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता शुरू, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
व्लादिवोस्तोक, एएनआइ। PM Modi in Russia, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच व्लादिवोस्तोक में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान दोनों की उपस्थिति में कई समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। बता दें कि यह 20वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन है। दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता की।
दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है
संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पुतिन ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी की बात है कि आज भारत के प्रधानमंत्री रूस के दौरे पर आए हैं। दोनों देशों के बीच काफी पुराने संबंध हैं। हमारी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है। दोनों देश लगातार संपर्क में रहते हैं और हमारे बीच लगातार कई बैठकें हो रही हैं।